शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2011

AICTE सम्बंधित महाविद्यालयों में इ- पत्रिकाओ की सदस्यता अनिवार्य

AICTE की २०१२-१३ की अनुमोदन पुस्तिका  के अनुसार इंजिनियरिंग के स्नातक एवं अनुस्नातक अभ्यासक्रम चला रहे महाविद्यालयों के लिए कुछ इ-पत्रिकाओ की सदस्यता लेना अनिवार्य किया गया है|

AICTE की अनुमोदन पुस्तिका के १०वे परिशिष्ट पर कुछ इ-जर्नल डाटाबेसो के नाम दिए गए है जिन्हें कोलेजो को अपने यहाँ चलाये जा रहे अभ्यास्क्रमो के अनुसार सब्सक्राइब करवाना अनिवार्य है|

इन डाटाबेसो में AIEEE, ASME, ASCE, McGraw Hill, Elsevier, और ASTM शामिल है|

हालाँकि जिन कोलेजो में सिर्फ प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी है अथवा जो हाल ही में शुरू हुए है उनके लिए सिर्फ  Elsevier और ASTM डाटाबेसो का सदस्य बनना अनिवार्य है|

जिन कोलेजो में द्वितीय वर्ष से आगे के विद्यार्थी अभ्यासरत है उन्हें उपरोक्त सारे डेटाबेसो का सदस्य बनना आवश्यक है|

इसी प्रकार मेनेजमेट के कोलेजो के लिए भी AICTE ने कुछ डेटाबेसो की सदस्यता ग्रहण करना अनिवार्य कर दिया है जिसके जाकारी AICTE की २०१२-१३ की अनुमोदन पुस्तिका से प्राप्त की जा सकती है

AICTE की २०१२-१३ की अनुमोदन पुस्तिका डाउनलोड करने के लिए निम्न लिंक पर क्लीक करे|

http://www.aicte-india.org/downloads/approval_process_12_13_051011.pdf#toolbar=0

1 टिप्पणी: