मंगलवार, 18 अक्तूबर 2011

हिंदी में कैसे टाइप करे.....


गूगल ट्रांसलिटरेशन एक इनपुट विधि है जो हमें किसी भी भाषा में आसानी से टाइप करने की क्षमता प्रदान करती है| हिंदी में टाइप करने के लिए आप गूगल ट्रांसलिटरेशन का हिंदी इनपुट यहाँ से डाऊनलोड करे| तत्पश्चात इसे अपने कंप्यूटर पर इंस्टाल करे|  ध्यान दे की यह टूल आपको अनुवाद में कोई भी मदद नहीं करेगा| इस टूल की मदद से आप हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में टाइप करेने पर उस शब्द को हिंदी में देख पाएंगे| परिवर्तित सामग्री हमेशा यूनिकोड में होगी| उदाहरण के लिए यदि आपको हिंदी में ग्रंथालय शब्द टाइप करना है तो आपको अंग्रेजी में " Granthalaya" टाइप करना होगा और गूगल टूल इसे हिंदी में परिवर्तित कर देगा और आप हिंदी में ग्रंथालय शव्द देख पाएंगे| यही नहीं आप इस कोपी या कट करके कही और भी उपयोग में ला सकते है|

हिन्दी IME

गूगल ट्रांसलिटरेशन के हिंदी अथवा किसी भी अन्य भाषा के इनपुट को डाउनलोड करने के लिए निम्न लिंक का अध्ययन करे|


http://www.google.com/ime/transliteration/help.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें